फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Road in balance even after three years of CM's announcement

सीएम की घोषणा के तीन साल बाद भी सड़क अधर में

Mon, 13 Sep 2021 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Road in balance even after three years of CM's announcement
मुख्यमंत्री की घोषणा के तीन साल बाद भी दस किलोमीटर ग्वाईं-सकंड सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जनप्रतिनिधियों ने मामले में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना से हस्तक्षेप की मांग उठाई है। कहा गया कि सड़क न होने से ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए आज भी पांच से सात किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ग्वाईं-सकंड सड़क निर्माण की घोषणा की थी, लेकिन आज तक सड़क निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। नगर पंचायत नंदप्रयाग की अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने जिलाधिकारी से भेंट कर लोनिवि के अधिकारियों को सड़क निर्माण शुरू करवाने की मांग की। लोनिवि के ईई पीसी जोशी ने बताया कि विभाग की ओर से सड़क निर्माण का सर्वेक्षण कार्य किया गया, लेकिन विभाग की ओर से जिस भूमि का सर्वे किया गया। उस पर ग्रामीणों में विवाद हो गया। करीब ढाई साल तक ग्रामीणों के आपसी विवाद के कारण सड़क निर्माण कार्य लटका रहा। अब ग्रामीणों के बीच सहमति बन गई है। भू-वैज्ञानिकों से चयनित भूमि का सर्वेक्षण करवाया गया है। भू-सर्वेक्षण की रिपोर्ट में सड़क के लिए अतिरिक्त भूमि की मांग की गई है, इस पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed