फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Road construction did not start after receiving funds

धनराशि मिलने के बाद नहीं शुरू हुआ सड़क निर्माण

Sun, 05 Jul 2020 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Road construction did not start after receiving funds
हाटकल्याड़ी-सवाड़ मोटर मार्ग पर सुधारीकरण व डामरीकरण के लिए 696.68 लाख रुपये मिलने के बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया है। सड़क पर जैनबिष्ट से सवाड़ गांव तक सैकड़ों गड्ढे पड़े हैं और नालियां भी नहीं बनी हैं। इसके अलावा कई पुश्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला ने कहा कि सीएम ने भी विभाग को सड़क की मरम्म्त करने के निर्देश दिए गए थे। फिर भी सड़क की स्थिति खतरनाक बनी है। पीएमजीएसवाई के जेई प्रदीप पंवार ने कहा कि सड़क लोनिवि की है और सुधारीकरण का काम पीएमजीएसवाई को दिया गया है। छह माह पहले टेंडर हो चुके हैं। ठेकेदार के साथ अनुबंध हो गया है। कहा कि सड़क पर जल्दी काम शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

एनएच के अधूरे निर्माण बने मुसीबत
कर्णप्रयाग। चारधाम को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण परियोजना ऑल वेदर रोड पहाड़वासियों के लिए मुसीबत बन रही है। एनएच के आधे अधूरे कार्य बरसात में लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही हैं।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश संयोजक टीका प्रसाद मैखुरी ने कहा कि आल वेदर रोड के तहत विभिन स्थानों में जगह-जगह निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसे आधे अधूरे में छोड़कर फिर से दूसरे स्थान में निर्माण कार्य किया जा रहा है। वही लंगासू पुल का मलबा और बोल्डर गदेरे में डाल दिए। जिस कारण पानी आने पर मलबे और बोल्डर से कई भवन क्षतिग्रस्त हो गए। सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार ने कहा कि एनएच के निर्माण कार्य के बाद लोगों को उनके पहुंच मार्ग के लिए रास्ते नहीं दे रहे है, वहीं भवनों के पुश्ते भी नहीं लगाए गए हैं। लंगासू निवासी लक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि उनके घर के सामने स्क्रपर लगाए जा रहे है, जिस कारण बारिश का पानी घरों में आ रहा है। ऐसे में यदि ऑल वेदर रोड के अधिकारियों द्वारा इस प्रकार की लापरवाही बरती जाती है तो लोगों को आगे और नुकसान उठा पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed