Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Road closed due to rains remains shut; villagers are navigating a steep ascent.

Chamoli News: बरसात से बंद सड़क नहीं खुली, ग्रामीण चढ़ रहे खड़ी चढ़ाई

Mon, 16 Nov 2026 04:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 16 Nov 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
Road closed due to rains remains shut; villagers are navigating a steep ascent.
ग्रामीणों ने जल्द सड़क नहीं खोलने पर दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गैरोली मल्ली और कनोठ गांवों को जोड़ने वाली तीन किमी लंबी सड़क बीते मानसून काल से बंद पड़ी है। लोनिवि गौचर के अधीन आने वाली इस सड़क के न खुलने से ग्रामीणों को दो किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ रही है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क नहीं खोलने पर दी आंदोलन की चेतावनी।
गैरोली के प्रधान सुशील गैरोला, नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष रोहित गैरोला, शशि गैरोला, योगेंद्र गैरोला, भगवती प्रसाद व कनोठ के रवींद्र नेगी, सुरेंद्र सिंह, हरि सिंह, खुशाल सिंह और नरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए उन्हें रोजाना डेढ़ से दो किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पैदल नापनी पड़ रही है। गांवों में अधिकांश बुजुर्ग लोग ही रहते हैं जिन्हें सबसे अधिक संकट झेलना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में लोनिवि के अधिशासी अभियंता के अलावा अन्य अफसरों के साथ ही एसडीएम और विधायक को भी कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है। इसके बावजूद विभाग की ओर से सड़क नहीं खोली गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि जल्द सड़क नहीं खोली गई तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


वर्जन
उक्त सड़क अभी नई कटी है। बीती बरसात में इस सड़क के क्षतिग्रस्त होने से एक गांव को खतरा बना है। तहसील प्रशासन के साथ संयुक्त निरीक्षण कर इसका जल्द हल निकाला जाएगा। - सुनील कुमार, ईई लोनिवि गौचर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed