फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rishikesh-Karnprayag railway line to be completed by December 2025

दिसंबर 2025 तक पूरा होगा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम

Mon, 28 Dec 2020 08:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
Rishikesh-Karnprayag railway line to be completed by December 2025
गोपेश्वर कलक्ट्रेट सभागार में रेलवे के कार्यों की समीक्षा करतीं डीएम स्वाति एस भदौरिया। - फोटो : GOPESHWAR
डीएम स्वाति एस भदौरिया ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली। परियोजना कार्य में जुटे अधिकारियों ने बताया कि 125 किमी लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य वर्ष 2025 के दिसंबर माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 12 स्टेशन, 17 सुरंग व 35 ब्रिज बनेंगे। चमोली जिले में गौचर भट्टनगर और सिवाई में रेलवे स्टेशन बनने हैं। यहां अप्रोच रोड, रेल और रोड ब्रिज बनाने का कार्य चल रहा है। बताया कि चारों धामों को रेल सेवा से जोड़ने के लिए 327 किमी के चार रेलवे लाइन के सर्वे पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने समय से निर्माण कार्यों को पूरा करने के निर्देश परियोजना अधिकारियों को दिए। कहा कि परियोजना के निर्माण में जिला स्तर से जो भी कार्य अपेक्षित हैं वह समय पर किए जाएंगे। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों को माइनिंग, बैचिंग प्लांट, स्टोन क्रशर लगाने एवं अन्य जरूरतों के लिए निर्धारित प्रारूप पर ही आवेदन करने के निर्देश दिए। कहा कि टनल के आसपास या इसके ऊपर जो भी बसावटें हैं, उनका गहनता से सर्वे करें और कितने परिक्षेत्र में ब्लास्टिंग का प्रभाव हो सकता है, इसकी रिपोर्ट भी तलब की। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल, एजीएम रेलवे विजय डंगवाल और डीजीएम पीपी बडोगा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed