फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Revolutionary leader Digambar sitting on fast unto death again

दोबारा आमरण अनशन पर बैठे उक्रांद नेता दिगंबर

Thu, 09 Dec 2021 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Revolutionary leader Digambar sitting on fast unto death again
फरस्वाण फाट क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर उक्रांद के जिला संगठन मंत्री दिगंबर सिंह फरस्वाण ने रांगतोली गांव के प्रतीक्षालय में दोबारा आमरण अनशन शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को अनशन के तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रांगतोली गांव जाकर अनशनकारी के स्वास्थ्य की जांच की। दिगंबर सिंह फरस्वाण ने कहा कि जिला प्रशासन और शासन की ओर से मांगों पर कोई सकारात्मक जवाब न मिलने के कारण दोबारा अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने चमोली-लासी-सरतोली सड़क की दशा सुधारने, क्षेत्र में आधुनिक सुविधा का अस्पताल खोलने, जनता इंटर कॉलेज हरमनी का राजकीयकरण करने, रांगतोली गांव में प्राथमिक विद्यालय का संचालन करने, सरतोली गांव के जूनियर हाईस्कूल को हाईस्कूल का दर्जा देने के साथ ही गांव में इंटर कॉलेज स्थापित करने आदि की मांग उठाई। इस मौके पर उक्रांद के जिलाध्यक्ष अरुण लाल शाह, दल के केंद्रीय संरक्षक बच्चीराम उनियाल, कोषाध्यक्ष भगत सिंह कुंवर, उमेश खंडूड़ी, कश्वी लाल शाह, राजेंद्र पोखरियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed