फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Resolve to celebrate in the homes on the birth of daughters

बेटियों के जन्म पर घरों में उत्सव मनाने का संकल्प

Mon, 08 Mar 2021 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Resolve to celebrate in the homes on the birth of daughters
ब्लॉक सभागार में गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। महिलाओं ने बेटियों के जन्म पर घरों में उत्सव मनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एसडीएम सुधीर कुमार व प्रमुख दर्शन दानू ने महिलाओं से आर्थिक रूप से मजबूत होने की अपील की। कहा कि जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवताओं का वास होता है। सब्जी उत्पादन कर रही वांक गांव की पुष्पा देवी, हाटकल्याड़ी की 70 साल की धरमा देवी व कोरानाकाल में बेहतर काम करने वाली आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। हाटकल्याणी की ममंद ने दैणा होयां खोली का गणेशा दैणा होयां मोहरी का नारायाणा... की प्रस्तुति दी। ममंद धरातल्ला ने वनों को बचाने का संदेश दिया। उलंग्रा ममंद की प्रस्तुति हरि, हरि बसंता मासी का फूल, रैन गांव की खोल दे माता खोल भवानी धार मां किवाड़ा, चौड़ गांव की रानीखेत रामढोल घेस की सुनले दगड़िया बात सुड़जा आदि की प्रस्तुति दी। पूर्णा, सेलखोला, कैल, कोठी, देवसारी ममंद ने भी बेहतर प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर पूर्व प्रमुख उर्मिला बिष्ट, बीडीओ पन्ना लाल, दिलमणी जोशी, महिला फेडरेशन अध्यक्ष नंदी कुनियाल, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, पुष्पा नेगी, हीरा पांगती, नीमा कोटेड़ी, सीमा बिष्ट, पुष्पा देवी, मनोज कुमार और कला बिष्ट मौजूद थे।
विज्ञापन

बैंक महिला कर्मियों ने केक काटा
कर्णप्रयाग। भारतीय स्टेट बैंक की कर्णप्रयाग शाखा में महिला दिवस पर महिलाओं ने केक काटा। शाखा प्रबंधक पवन कुमार झा ने स्टाफ सहित बैंक महिला कर्मचारियों को उपहार स्वरूप चॉकलेट और फूल भेंट किया। इस मौके पर गीतिका गांधी, शिखा चौहान, आशा भंडारी, निर्मला मौजूद थे। गौचर के कमेड़ा में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सरपंच संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के टिप्स दिए और श्रम व समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बताईं। इस मौके पर गंगाधर मैखुरी, प्रेमा नैनवाल, प्रशांत सूरी, प्रधान किरन देवी, आरती, सुमन, मंजू, सावित्री, पूनम थे। इसके अलावा आदिबदरी, लंगासू, सिमली, नारायणबगड़, गौचर, थराली, नौटी, नंदासैंण सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिला दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed