फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rejuvenation of the resort will Adibdri.

आदिबदरी विश्राम गृह का होगा कायाकल्प

Fri, 28 Oct 2016 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ आदिबदरी (चमोली)
अमर उजाला ब्यूरो/ आदिबदरी (चमोली) Updated Fri, 28 Oct 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
Rejuvenation of the resort will Adibdri.
आदिबदरी में हरीश रावत - फोटो : file photo

पंच बदरियों में से एक आदिबदरी में संचालित गढ़वाल मंडल विश्राम गृह का जल्द काया कल्प होगा। विश्राम गृह में पार्किंग, पेयजल सहित अन्य सुविधाएं विकसित करने के लिए एडीबी (एशियन डेवलेपमेंट बैंक) को 40 लाख की स्वीकृति मिली है। 

विज्ञापन


कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे पर बसे कस्बे से कुमाऊं के नैनीताल, चौखुटिया, रामनगर, हल्द्वानी सहित गढ़वाल के विभिन्न हिस्सों में आवागमन होता है। इस रूट से चारधाम यात्री और आदिबदरी मंदिर समूह में पहुंचने वाले पर्यटक भी पहुंचते हैं। वर्ष 2006 में गढ़वाल मंडल विश्राम गृह के निर्माण की स्वीकृति मिली थी जिसका निर्माण 2013 में पूरा हुआ, लेकिन विश्राम गृह में रसोई, डाइनिंग हॉल के साथ-साथ बिजली, रिसेप्शन रूम और पानी की व्यवस्थाएं वैकल्पिक तौर पर संचालित होती रही।
विज्ञापन


विश्राम गृह के प्रबंधक अरविंद बेंजवाल ने बताया कि पार्किंग निर्माण के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए एडीबी को चालीस लाख की स्वीकृति मिली है। इधर एडीबी के सहायक अभियंता रजत राजपूत ने बताया कि नवंबर माह से विश्राम गृह पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर समिति के सचिव गैणा सिंह ने विश्राम गृह की क्षमता को दोेगुना करने की मांग करते हुए कहा कि भराड़ीसैंण में विधानसभा सहित अन्य निर्माण कार्य होने से विश्राम गृह की उपयोगिता बढ़ गई है। यहां केवल 24 लोगों के ठहरने का इंतजाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed