फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   registrar kanungo's work boycott started

रजिस्ट्रार कानूनगो का कार्य बहिष्कार शुरू

Mon, 18 Oct 2021 06:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
registrar kanungo's work boycott started
चमोली में बांह में काली पट्टी बांधकर कार्यबहिष्कार करते रजिस्ट्रार कानूनगो। - फोटो : GOPESHWAR
रजिस्ट्रार कानूनगो पदों का पुनर्गठन करने, नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नति देने सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर रजिस्ट्रार कानूनगो की चरणबद्ध हड़ताल सोमवार से शुरू हो गई है। जिले के विभिन्न तहसीलों में रजिस्ट्रार कानूनगो ने कार्य बहिष्कार कर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार किया। संघ ने मांगें पूरी न होने पर 25 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने और एक नवंबर से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के जिलाध्यक्ष राकेश देवली ने कहा कि नायब तहसीलदार एवं सहायक भूलेख अधिकारी के पदों पर पदोन्नति का न्याय संगत कोटा निर्धारित करने, रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का पुनर्गठन करने, रजिस्ट्रार कानूनगो अनुभाग में कंप्यूटर प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती करने, कोविड-19 ड्यूटी के लिए रजिस्ट्रार कानूनगो को भी प्रोत्साहन राशि अनुमन्य करने, रजिस्ट्रार कानूनगो को एक माह का अतिरिक्त वेतन देने और रजिस्ट्रार कानूनगो के रिक्त पदों पर पदोन्नति करने व भूलेख कंप्यूटर आपरेटर की तैनाती करने की मांग की। इस मौके पर मोहन रावत, नरेंद्र रावत, दलवीर नेगी, दीपक पंवार, राकेश पल्लव, प्रेम प्रकाश गोस्वामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

नई टिहरी। नौ सूत्री मांगों को लेकर रजिस्ट्रार कानूनगो संघ ने डीएम को ज्ञापन भेजा और जल्द समस्याओं का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। संघ के जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद पेटवाल, महामंत्री हर्षमणि नौटियाल, संरक्षक रमेश प्रसाद बडोनी ने कहा कि जल्द मांगें पूरी न होने पर 25 अक्तूबर को सभी कर्मचारी एक दिन का अवकाश लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरकाशी। उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के जिलाध्यक्ष उदय सिंह पंवार ने कहा कि लंबे समय से रजिस्ट्रार कानूनगो की लंबित मांगों के निदान की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो रही है। सोमवार को आंदोलन के पहले दिन रजिस्ट्रार कानूनगो अरविंद नेगी ने जिला मुख्यालय, धीरेंद्र सिंह कुमाईं ने उप तहसील जोशियाड़ा, संघ के अध्यक्ष उदय सिंह पंवार ने मोरी तहसील, विक्रम सिंह ठाकुर ने चिन्यालीसौड़, रतन सिंह नाथ ने डुंडा, लक्ष्मी भटवाड़ी, विनोद पंवार धौंतरी उप तहसील, जगेंद्र सिंह चौहान ने बड़कोट तहसील में कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed