{"_id":"608c26f78ebc3e59274e1c50","slug":"register-with-kovin-portal-and-arogya-setu-app-gopeshwar-news-drn377734525","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविन पोर्टल और आरोग्य सेतु एप से करें रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविन पोर्टल और आरोग्य सेतु एप से करें रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का एक मई से 36 सेंटरों पर टीकाकरण होगा। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए कोविन पोर्टल एवं आरोग्य सेतु एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा। पंजीकरण के लिए selfregistration.cowin.gov.in पर लॉगिन किया जा सकता है। वैक्सीन केवल स्वपंजीकरण के बाद ही लगाई जाएगी। डीएम ने सभी लोगों से रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपनी बारी आने पर टीकाकरण जरूर कराने का आह्वान किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जीएस राणा ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए 36 सेंटर बनाए गए हैं, जिसमें सीएचसी जोशीमठ, उपकेंद्र लंगसी, टंगणी, द्वींग तपोण, गणाई, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय गोपेश्वर, पीएचसी चमोली, पीजी कॉलेज गोपेश्वर, पीएचसी मंडल, नंदप्रयाग, पीपलकोटी, सीएचसी घाट, पीएचसी मोख, कांडई, ट्रामा सेंटर कर्णप्रयाग, पीएचसी केंद्र गौचर, नौटी, नैनीसैंण/जस्यारा, जीआईसी नारायणबगड़, पीएचसी केंद्र चोपता, हरमनी, ग्वालदम, सीएचसी थराली, जीआईसी लोल्टी, स्वास्थ्य उपकेंद्र कुलसारी, पीएचसी केंद्र देवाल, बोरागाड़, सवाड़, मुंदोली, जीआईसी गैरसैंण, पीएचसी माइथान, मैहलचोरी, मालसी, सीएचसी पोखरी, राजकीय महाविद्यालय पोखरी और पीएचसी रौता शामिल है। सीमएओ ने बताया कि जरूरत के हिसाब से वैक्सीनेशन सेंटर की संख्या कम और ज्यादा की जा सकती है। सभी सेंटर में कोविड-19 वैक्सीनेशन गाइडलाइन के अनुसार सभी पात्र लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा।