फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ravana abducted Sita by deceit

Chamoli News: रावण ने छल से किया सीता का हरण

Sun, 16 Mar 2025 03:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 16 Mar 2025 03:52 PM IST
विज्ञापन
Ravana abducted Sita by deceit
कर्णप्रयाग। डिम्मर गांव की ऐतिहासिक रामलीला में छठवें दिन रावण ने छल से सीता का हरण किया। सीता के वियोग में राम और लक्ष्मण के मार्मिक संवाद ने दर्शकों काे भावुक कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार रात आठ बजे से शुरू हुई रामलीला मंचन में सूर्पनखा पंचवटी में जाकर राम-लक्ष्मण से विवाह का प्रस्ताव रखती है। राम सूर्पनखा का प्रस्ताव ठुकरा देते हैं और लक्ष्मण को उसके नाक और कान विदीर्ण करने के लिए कहते हैं। इसके अलावा सीता की खोज में राम, लक्ष्मण का व्याकुल होना, जटायु की मुलाकात आदि का मंचन किया गया। इस अवसर पर मौजूद आईसीएसएसआर, (भारतीय सामाजिक एवं अनुसंधान परिषद) रिसर्च प्रोग्राम अदिति महाविद्यालय दिल्ली विवि की निदेशक पुनीता गुप्ता, एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. चंद्रशेखर बधानी, और रिसर्च सहायक निपुण निशांत ने बताया कि उत्तराखंड में रामलीला मंचन के इतिहास, प्रस्तुतिकरण, महिला सहभागिता का सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन किया जा रहा है। इस अवसर पर रामलीला मंडली के संरक्षक मोहन प्रसाद डिमरी, विनोद डिमरी, गजेंद्र प्रसाद डिमरी, सत्य प्रसाद खंडूड़ी, गणेश चंद्र खंडूड़ी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed