फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   ramsa worker aggressive

रमसा से हटाए कर्मियों ने शिक्षा मंत्री को सुनाई खरी खरी

Wed, 13 May 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Wed, 13 May 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) में हटाए गए कर्मियों ने बहाली न पर 20 मई से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन


बुधवार को रमसा के कर्मी प्रदेश के शिक्षा मंत्री और जगदीशिला डोली के साथ गैरसैंण पहुंचे मंत्री प्रसाद नैथानी से मिले और उन्हें खरीखोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि सरकार और सरकार के मंत्री केवल कोरी बयानबाजी कर रहे हैं।


गंभीर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बुधवार को रमसा के तहत प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में काम करने वाले कर्मी एकजुट हुए और पेयजल मंत्री से मिले।

कर्मियों ने कहा कि शिक्षा विभाग के राज्य परियोजना अधिकारी की ओर से 20 मार्च को शासनादेश जारी कर करीब 1800 कर्मियों को हटा दिया गया। अब प्रदेश सरकार और सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि रमसा के कर्मियों को हटाया नहीं गया है।

विज्ञापन


उन्होंने काबीना मंत्री को खरीखोटी सुनाते हुए कहा कि ऐसे बयानों से लग रहा है कि सरकार का अधिकारियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। काबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने मामले को केबिनेट में लाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री से मिलने वालों में अखिलेश बहुगुणा, राकेश गैरोला, सुशीला कठैत, अंजू जुयाल, गोपाल बिष्ट, जगदीश पुरोहित, देवेंद्र काला और रमेश पुरोहित आदि मौजूद थे। दूसरी ओर राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लाक इकाई के पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed