फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ram broke Shiva's bow

राम ने तोड़ा शिव धनुष

Sat, 27 Mar 2021 10:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Ram broke Shiva's bow
डिम्मर गांव में आयोजित रामलीला मंचन के तीसरे दिन सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। मिथिला नरेश राजा जनक महादेव के धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने वाले राजा से अपनी सुपुत्री सीता का वरण करने का निर्णय लेते हैं और सीता स्वयंवर का आयोजन किया जाता है। कई देशों के राजा स्वयंवर में पहुंचते हैं लेकिन कोई भी धनुष पर प्रत्यंचा नहीं चढ़ा पाता है। तब कुलगुरु विश्वामित्र श्रीराम को शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने के लिए कहते हैं। तब श्रीराम श्रीहरि विष्णु और महादेव की प्रार्थना कर शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाते हैं और सीता से उनका विवाह होता है। शिव धनुष टूटने की गर्जना सुनकर परशुराम राज दरबार में आते हैं और महादेव के धनुष को तोड़ने वाले की जानकारी देने की बात कहते हैं। तब परशुराम और लक्ष्मण का संवाद होता है। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रभुकांत डिमरी, महामंत्री रविंद्र खंडूड़ी, कोषाध्यक्ष मुकेश डिमरी, सोबित डिमरी, संदीप डिमरी, पुनीत डिमरी, मोहन प्रसाद, बुद्धिबल्लभ डिमरी, शिव प्रसाद और प्रणवेंद्र प्रसाद मौजूद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed