{"_id":"69f5da14aee539b50d0b85af","slug":"rajiv-gandhi-navodaya-vidyalaya-entrance-exam-30-students-selected-rural-students-lead-chamoli-news-c-48-1-kpg1001-123203-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा: 30 छात्रों का चयन, ग्रामीण आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा: 30 छात्रों का चयन, ग्रामीण आगे
Sat, 02 May 2026 04:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 02 May 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
-देवाल के विहान खत्री बने टॉपर, 89 प्रतिशत अंक किए हासिल
लक्ष्मी प्रसाद कुमेड़ी
कर्णप्रयाग। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में संचालित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। सत्र 2026-27 के लिए चमोली जनपद से कुल 30 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। चयनित 30 में से 23 सरकारी विद्यालयों से हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों के 24 बच्चे शामिल हैं जबकि शहरी इलाकों से महज छह छात्रों ने जगह बनाई है।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर, नैनीताल ने 15 मार्च को यह परीक्षा आयोजित की थी। देवाल के विहान खत्री ने 89 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम, मयंक कन्यारी ने 87 अंक के साथ दूसरा व गैरसैंण की अर्चना ने 86 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया। अकेले देवाल मॉडल स्कूल से चार छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। जनपद के नौ विकासखंडों में कुल चयनितों में 15 बालक और 15 बालिकाएं शामिल हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने सफल छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन व अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
इंसेट के लिए-
दशोली टॉप पर कर्णप्रयाग निल
चयनित 30 छात्रों में से 23 सरकारी विद्यालयों से हैं। सात छात्र निजी विद्यालयों से चुने गए हैं। विकासखंड दशोली से सर्वाधिक सात, देवाल और गैरसैंण से छह-छह, थराली से चार तथा नारायणबगड़, ज्योतिर्मठ व नंदानगर से दो-दो छात्रों का चयन हुआ। पोखरी से एक छात्र चयनित हुआ, जबकि कर्णप्रयाग विकासखंड से कोई चयन नहीं हो पाया।
विज्ञापन
इंसेट के लिए-
इन छात्र-छात्राओं का हुआ चयन
नन्दनी, पावनी सनवाल, सुहानी, पीयूष गुसाईं, पारस रावत, सात्विक सती, आयुष कुमार, मोनिका मिश्रा, विहान खत्री, मयंक कन्यारी, दक्ष, भावेश, नेहा, अर्चना, पूजा, निधि, अंशु, वैभव साह, अरुण कुमार, गुंजन, अंशुला, श्रेया भट्ट, अनुराग राणा, वैभवी, आदित्य, धैर्य रावत, सूर्य पुरोहित, शालिनी, अंशुमान, आदित्य।