फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   raine in karanprayag.

कर्णप्रयाग में बारिश का कहर, घरों में घुसा मलबा

Sun, 08 May 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग (चमोली)
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग (चमोली) Updated Sun, 08 May 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
raine in karanprayag.
कर्णप्रयाग में बारिश का कहर - फोटो : Amar Ujala

रविवार सुबह करीब सात बजे शुरू हुई बारिश ने नगर के आईटीआई, प्रेमनगर, राजनगर मुहल्लों में तबाही मचा दी। यहां करीब तीस घरों में भारी मात्रा में मलबा पहुंच गया। इसके चलते एक दर्जन से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गया। प्रेमनगर और बदरीनाथ हाईवे पंद्रह से अधिक घरों और दुकानों में बरसाती पानी घुस गया।

विज्ञापन


कई गोशालाएं और शौचालय क्षतिग्रस्त हो गए। यही नहीं मलबे में दबकर दो गाय और एक बकरियाें की मौत हो गई। जबकि एक बकरी मलबे में बह गई। सूचना पर प्रशासन, पालिका और पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। साथ ही आपदा प्रभावितों तहसील प्रशासन ने मंडी समिति परिसर में खाने और ठहरने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


मानसून शुरू होने से पहले हुई बारिश आईटीआई और गांधीनगर के कई मुहल्लों में मुसीबत बनी। बदरीनाथ हाईवे के ठीक ऊपर द्योड़ी पहाड़ी से आए सात नालों ने तीन से अधिक मुहल्लों को मलबे से पाट दिया। आईटीआई में सेना के चेकपोस्ट में मलबा घुस गया। यही नहीं अखिलेश सती, हेमंत डिमरी, प्रवीण कुमार, आरपी मैखुरी, मनोज चौधरी, सोहन नौटियाल, हरीश कुमार, संदीप रावत, कुलदीप रावत, दलीप रावत, लक्ष्मण सिंह, गोदांबरी देवी, अनिल कुमार, सग्रांमी देवी, संजय कुमार, दर्शन लाल, शांति लाल कोहली, विजय लाल, लच्छी लाल, सोहन लाल, माधो सिंह रावत, नीरज मित्तल, विजय लक्ष्मी, बसंत लाल और इंद्र सिंह के आवासीय मकानों में भारी मात्रा में मलबा जा घुसा। मलबे से घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, बर्तन, राशन सहित अन्य सामान पूरी तरह बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोशालाएं, आश्रम की दीवार क्षतिग्रस्त  
करीब पांच से अधिक गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं संदीप, दलीप और कुलदीप की दो गाय और दो बकरियां मलबे की भेंट चढ़ गई। यही नहीं बारिश का मलबा और पानी प्रेमनगर में नवीन चमोला, दिनेश नैनवाल, विजय पंत सहित आसपास के आवासीय मकान तथा राजनगर में देवी प्रसाद, भगवती प्रसाद मैखुरी, दिनेश थपलिया, विजय मिश्रा आदि के मकानों में भारी मात्रा में बारिश का पानी घुस गया।


जबकि उमा माहेश्वर आश्रम में भी बरसाती गदेरे का मलबा घुस गया। गदेरों और नालियों में आए मलबे से पालिका के कई पैदल मार्ग, आश्रम की दीवार और परिसर क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर एसडीएम विवेक प्रकाश, तहसीलदार विपिन पंत, राजस्व उपनिरीक्षक हरीश पोखरियाल, नवल मिश्रा, ईओ एलएम मिश्रा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष हरीश सती, पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला ने घटना का जायजा लिया। एसडीएम विवेक प्रकाश ने बताया कि प्रभवितों के लिए खाने और ठहरने की व्यवस्था मंडी समिति परिसर में कर दी गई। साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed