{"_id":"661fb5c747cd4dfdc0001a62","slug":"raghunath-of-nandanagar-achieved-461st-rank-in-upsc-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-105571-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नंदानगर के रघुनाथ ने यूपीएससी में हासिल की 461वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नंदानगर के रघुनाथ ने यूपीएससी में हासिल की 461वीं रैंक
Wed, 17 Apr 2024 05:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:13 PM IST
विज्ञापन
फोटो
नंदानगर (चमोली)। चमोली जिले के कांडई माणखी गांव में सैन्य परिवार के रघुनाथ सिंह ने यूपीएससी में 461वीं रैंक हासिल की है। रघुनाथ के चयन पर संपूर्ण नंदानगर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
रघुनाथ की इंटर स्तर तक की पढ़ाई ब्लॉक के दूरस्थ राजकीय इंटर कॉलेज कांडई में हुई। रघुनाथ के पिता मोहन सिंह कठैत पूर्व सैनिक और माता लक्ष्मी कठैत गृहणी हैं। बड़ा भाई हरेंद्र सिंह भी एयरफोर्स में तैनात है। रघुनाथ के सहपाठी दीपक सती बताते हैं कि रघुनाथ बचपन से ही प्रतिभाशाली और मेहनती रहे। स्कूली दिनों में रघुनाथ सिंह की हर विषय पर बेहतर समझ के कारण शिक्षक भी उनके मुरीद थे। कई बार प्रश्नों को आसानी से समझने के लिए हम शिक्षक के बजाय रघुनाथ को ही सवाल पूछ लेते थे। संवाद