{"_id":"674dad52deb5a481a901d094","slug":"radium-collars-fitted-on-abandoned-animals-gopeshwar-news-c-48-1-kpg1002-110888-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: लावारिस पशुओं पर लगाए रेडियम कॉलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: लावारिस पशुओं पर लगाए रेडियम कॉलर
Mon, 02 Dec 2024 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 02 Dec 2024 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थराली। नगर पंचायत क्षेत्र में लावारिस घूम रहे पशुओं पर नगर पंचायत की ओर से रेडियम कॉलर (चमकदार कॉलर) लगाए गए हैं। इससे रात के समय घूम रहे पशुओं से होने वाली दुर्घटनाएं रुक सकेंगी साथ ही पशु भी चोटिल होने से बच सकेंगे।
सोमवार को थराली नगर पंचायत, थराली बाजार, केदारबगड, कोट डीप, राड़ीबगड़, अपर बाजार एवं आसपास के क्षेत्र में नगर पंचायत थराली, पशुपालन विभाग थराली एवं जागो हिमालय लोक कल्याण समिति की ओर से लावारिस घूम रहे पशुओं एवं कुत्तों पर रेडियम काॅलर लगाए जा रहे हैं। इस कार्य में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी सहयोग कर रहे हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अकबीर सिंह ने कहा कि रेडियम कॉलर रात को वाहनों की लाइट से चमकते हैं और मौके पर पशुओं के होने का पता चल जाता है। संस्था के रमेश चंद्र थपलियाल ने कहा कि पशुओं को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए रेडियम कॉलर बहुत कारगर हैं। इस मौके पर पशुपालन विभाग की ओर से सेनपाल सिंह, एपी जोशी, नगर पंचायत से रजनी उनियाल, सुरेंद्र गुसाईं, विक्रम सिंह और महेश प्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद