फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Quickly solve the problems coming in Badrinath master plan

बदरीनाथ मास्टर प्लान में आ रही समस्याओं का जल्द करें समाधान

Sun, 27 Mar 2022 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Quickly solve the problems coming in Badrinath master plan
जोशीमठ के मेरख गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से वार्ता करते डीएम हिमांशु खुराना। - फोटो : GOPESHWAR
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों को लेकर जोशीमठ तहसील में संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं के साथ समीक्षा बैठक ली। इस दौरान मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित कार्यों व उनमें आ रही समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। डीएम ने समस्याओं के शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिन भवनों का ध्वस्तीकरण किया जाना है, उनका तत्काल ध्वस्तीकरण किया जाए। साथ ही कार्यदायी संस्था को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने तहसील जोशीमठ का निरीक्षण भी किया। उन्होंने तहसील परिसर के कार्यालयों में रजिस्टरों, फाइलों का निरीक्षण किया। इसके बाद मेरग गांव में डीएम ने स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों से मिलकर उनकी ओर से तैयार किए जा रहे उत्पादों के बारे में जानकारी ली। महिलाओं की ओर से ऊन से तैयार किए जा रहे वस्त्रों पर डीएम ने प्राकृतिक रंगों के साथ नए डिजायनों का प्रयोग करने को कहा, ताकि बाजारों में इसकी डिमांड बढ़ सके और महिलाओं को अच्छी आय की प्राप्ति हो। उन्होंने मेरग गांव में काश्तकार उमराव सिंह की ओर से तैयार किए जा रहे गुलाब जल के प्लांट का जायजा भी लिया। इस मौके पर सीडीओ वरुण चौधरी, एसडीएम कुमकुम जोशी, आनंद सिंह और जिला विकास अधिकारी सुमन राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed