फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   PWD started preliminary survey for road to Sakand village

Chamoli News: सकंड गांव तक सड़क के लिए लोनिवि ने शुरू किया प्रारंभिक सर्वे

Thu, 08 Jan 2026 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 08 Jan 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
PWD started preliminary survey for road to Sakand village
फोटो
विज्ञापन

लोनिवि के साथ ग्रामीण भी रहे मौजूद
सड़क के लिए ग्रामीणों ने शुरू किया था धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। सकंड गांव तक सड़क के लिए लोनिवि गौचर ने प्रारंभिक सर्वे शुरू कर दिया है। विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सिद्रवाणी से तीन किमी आगे से सर्वे शुरू किया। विभाग एलाइनमेंट के आधार पर सड़क की लंबाई की जांच कर रहा है और दो किमी से अधिक तक का सर्वे पूरा हो गया है।

विकासखंड कर्णप्रयाग का दूरस्थ गांव सकंड आज भी सड़क से जुड़ नहीं पाया है। यहां के ग्रामीण लगातार सड़क की मांग करते आ रहे हैं लेकिन आज तक ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं हो पाई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बीते सोमवार को तहसील परिसर में जुलूस निकालकर धरना दिया था। ग्रामीणों के आंदोलन को देखते हुए विधायक अनिल नौटियाल ने लोनिवि गौचर से वार्ता की। लोनिवि के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को एक हफ्ते में सर्वे कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया था। बृहस्पतिवार को अपर सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सर्वे शुरू किया। अपर सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की उपस्थिति में सर्वे कार्य किया जा रहा है। इसमें ग्रामीणों की आपत्तियों को भी शामिल किया जा रहा है। प्रारंभिक सर्वे पूरा होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान शिवानी चौधरी, विरेंद्र सिंह बिष्ट, गजेंद्र सिंह चौधरी, रघुवीर सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह चौधरी, विजया देवी और कार्य अभिकर्ता प्रेम सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed