{"_id":"6719011bf16fb658db0599c1","slug":"pwd-and-bro-inspected-gwaladam-wan-road-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1015-109945-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: ग्वालदम-वाण सड़क का लोनिवि और बीआरओ ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: ग्वालदम-वाण सड़क का लोनिवि और बीआरओ ने किया निरीक्षण
Wed, 23 Oct 2024 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 23 Oct 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
थराली। शिवालिक परियोजना के तहत ग्वालदम से तपोवन तक स्वीकृत सड़क के निर्माण के लिए बीआरओ और लोनिवि के अधिकारियों ने ग्वालदम-देवाल-वाण सड़क का निरीक्षण किया। लोनिवि की सड़क ग्वालदम-देवाल-वाण इस परियोजना के तहत बीआरओ को ट्रांसफर होनी है। निरीक्षण से पहले बीआरओ और लोनिवि के अधिकारियों की बैठक भी हुई।
रक्षा मंत्रालय की ओर से ग्वालदम से तपोवन के लिए 99.2 किमी सड़क की स्वीकृति मिली है। इसके तहत लोनिवि की ग्वालदम से वाण तक 60 किमी सड़क भी शामिल है जबकि वाण से तपोवन तक 38 किमी नई सड़क बननी है। खासतौर पर सेना की आवाजाही के लिए बनने वाली इस सड़क पर बीआरओ अधिक ध्यान दे रहा है। इसके सड़क को लेकर बुधवार को लोक निर्माण विभाग कार्यालय में लोनिवि और बीआरओ के अधिकारियों की बैठक हुई। लोनिवि के एई जगदीश टम्टा ने बताया कि बैठक में 60 किमी सड़क के हस्तातंरण के लिए कुल ली गई भूमि, मुआवजा वितरण सहित अन्य मामलों पर चर्चा हुई। वहीं बीआरओ के अवर अभियंता आनंद जंबूलकर ने बताया कि सड़क के अभिलेखों के हस्तांतरण पर चर्चा की गई। इस दौरान थराली के विधायक भूपालराम टम्टा, बीआरओ के एई केशव, जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी और सुरेंद्र बिष्ट आदि भी मौजूद थे। संवाद