फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pushta has not been constructed for two years

Chamoli News: दो साल से पुश्ते का नहीं हुआ निर्माण

Tue, 31 Dec 2024 03:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 31 Dec 2024 03:48 PM IST
विज्ञापन
Pushta has not been constructed for two years
थराली। थराली-कोटडीप मार्ग पर केदारबगड़ में दो साल पूर्व क्षतिग्रस्त पुश्ते का अभी तक निर्माण नहीं हुआ है। ऐसे में वाहनों के साथ-साथ राहगीरों के गिरने का खतरा बना रहता है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को होती है। कई बार यहां पर गाड़ी आ जाए तो बच्चे सड़क पार नहीं कर पाते हैं। इसी सड़क से आदर्श इंटर कॉलेज, कन्या इंटर कॉलेज, ब्लॉक, विद्या मंदिर सहित कई महत्वपूर्ण संस्थान जुड़ते हैं। दिवाकर सिंह, उमेश चंद्र, प्रदीप जोशी, राकेश चंद्र, नरेश देवराड़ी आदि का कहना है कि इस सड़क के पुश्ते ठीक करने के लिए कई बार विभाग से कहा गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता धीरेंद्र भंडारी का कहना है कि आपदा मद में स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed