फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Public outreach campaigns were conducted in villages for the admission process

Chamoli News: प्रवेश प्रक्रिया के लिए गांव-गांव किया जनसंपर्क

Sat, 09 May 2026 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 09 May 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Public outreach campaigns were conducted in villages for the admission process
नंदासैंण। राजकीय महाविद्यालय नन्दासैंण के शिक्षकों ने बीए प्रथम वर्ष (सेमेस्टर) प्रवेश प्रक्रिया के लिए गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों को उच्च शिक्षा के महत्व तथा महाविद्यालय की सुविधाओं की जानकारी दी। प्रभारी प्राचार्य अमर चंद विश्वकर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाएं हैं और शिक्षण को प्रभावी बनाने के प्रयास जारी हैं। इससे दूरस्थ गांवों के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ रहा है। प्रवेश संयोजक जय प्रकाश आर्य ने कहा कि अधिक छात्रों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षकों की टीम अभिभावकों से संवाद कर छात्रों को प्रवेश के लिए प्रेरित कर रही है। यह अभियान शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बेहतर अवसर देने के उद्देश्य से है। महाविद्यालय छात्रों के लिए अनुकूल शैक्षणिक वातावरण और सहशैक्षणिक गतिविधियों पर भी ध्यान देता है। इस अभियान में डॉ. नीटू दत्त नौटियाल, ऋतु सिंह, सूरज कुमार और पूनम नेगी ने भी भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed