फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   PTA angry over transfer of teachers.

शिक्षकों के तबादले पर पीटीए गुस्साया

Sat, 25 Mar 2017 09:34 PM IST
/ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर
/ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Sat, 25 Mar 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज उर्गम में तैनात आठ शिक्षकों के तबादले के आदेश पर पीटीए आंदोलन के मूड में है। पीटीए पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतिस्थानी शिक्षक पहुंचने के बाद ही तबादला हुए शिक्षकों को कार्यमुक्त किया जाए, जबकि शिक्षा विभाग के अधिकारी बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के शीघ्र बाद शिक्षकों का तबादला हो जाएगा।

विज्ञापन


जीआईसी उर्गम में क्षेत्र के नौ गांवों में तीन सौ छात्र-छात्राएं हैं। पीटीए अध्यक्ष रघुवीर सिंह नेगी और राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर के छात्र संघ अध्यक्ष अनूप नेगी का कहना है कि उर्गम विद्यालय में एनसीसी और एनएसएस के संचालन की मांग की जा रही है। लेकिन शिक्षा विभाग विद्यालय को मजबूत करने के बजाय यहां से शिक्षकों को अन्यत्र भेजने पर तुला है। पीटीए अध्यक्ष ने कहा यदि बिना प्रतिस्थानी शिक्षकों के विद्यालय में तैनात शिक्षकों का तबादला किया गया तो बदरीनाथ हाईवे जाम करने के साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


इधर, मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला का कहना है कि शासन से बोर्ड परीक्षा के बाद जीआईसी उर्गम से आठ शिक्षकों को स्थानांतरित करने का आदेश मिला है। स्थानांतरण निरस्त करना शासन स्तर का मामला है। इस संबंध में जिला स्तर पर कुछ नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed