फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Provide proper facility in hospitals: SDM

अस्पतालों में उपलब्ध कराएं उचित सुविधा : एसडीएम

Thu, 29 Apr 2021 06:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Provide proper facility in hospitals: SDM
तहसील क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए बृहस्पतिवार को एसडीएम सुधीर कुमार ने आपातकालीन बैठक बुलाई। बैठक में कोरोना संक्रमण की रफ्तार रोकने और अस्पतालों में उचित सुविधा उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। एसडीएम ने पुलिस को गश्त बढ़ाकर वाहनों की चेकिंग कर बिना मास्क पहनने वालों का चालान करने, वाहनों में आधे से अधिक सवारी भरने पर उनका लाइसेंस रद्द करने को कहा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस में आक्सीजन उपलब्ध कराने और ऑक्सीजन का इमरजेंसी स्टॉक करने, खाद्य आपूर्ति विभाग को राशन का स्टॉक हर समय रखने को कहा गया। राजस्व उपनिरीक्षकों से कहा कि वे गांव में ग्रामप्रधान व ग्राम प्रहरी को होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों की स्थिति पर नजर रखें और इसकी सूचना तहसील में दें। एसडीएम ने सतलुज जल विद्युत निगम से भी आपातकालीन के लिए अपने पास ऑक्सीजन का स्टॉक रखने को कहा। बैठक में प्रभारी तहसीलदार रवि शाह, सुरेंद्र सिंह देव, डॉ. पूनम टम्टा, डॉ. एश्वर्या रेवाड़ी, थानाध्यक्ष ध्वजवीर पंवार, खाद्य निरीक्षक भगवती रतूड़ी, आरके अनसूया कोठियाल और तेज धामी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed