फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   'Prove allegation to MLA, otherwise defamation case'

‘आरोप साबित करें विधायक, नहीं तो मानहानि का होगा मुकदमा’

Wed, 11 Nov 2020 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
'Prove allegation to MLA, otherwise defamation case'
थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने पूर्व विधायक डा. जीतराम पर उनकी ओर से लगाए गए आरोपों को साबित करने की बात कही। मुन्नी देवी ने कहा कि विधायक की ओर से मुझ पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। विधायक इन आरोपों को साबित करें, अगर आरोप साबित नहीं हुए तो उन पर मानहानि का मुकदमा किया जाएगा।
विज्ञापन

बीते रविवार को एक टीवी चैनल पर पूर्व विधायक डा. जीतराम ने थराली विधायक मुन्नी देवी पर विधायक निधि से लेनदेन और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। बुधवार को वन विश्राम गृह थराली में आयोजित पत्रकार वार्ता में थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने कहा कि पूर्व विधायक ने उन पर जो भी आरोप लगाए हैं, वे निराधार हैं। विधायक मुन्नी देवी ने कहा कि उनके कार्यकाल में थराली में 321 किलोमीटर की सड़कें बनकर तैयार हो गई हैं। अधिकांश स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था की गई, महाविद्यालय तलवाड़ी में 13 प्रवक्ताओं की तैनाती कराई गई है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, जिला संयोजक राकेश जोशी, नंदू बहुगुणा और भगत सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed