फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Protest against transfer of senior surgeon

वरिष्ठ सर्जन के तबादले पर भड़के व्यापारी

Mon, 03 Jan 2022 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
Protest against transfer of senior surgeon
पोखरी। राजकीय उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में तैनात मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और वरिष्ठ सर्जन डा. राजीव कुमार शर्मा का तबादला होने पर पोखरी के व्यापारियों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजकर तुरंत सर्जन के तबादले को निरस्त करने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में जिले के आधे से अधिक क्षेत्रों के लोग इलाज के लिए आते हैं। मैदानी क्षेत्रों के चिकित्सक पहाड़ आने को तैयार नहीं हैं, ऐसे में डा. शर्मा का तबादला किया जाना पूरी तरह से अनुचित है। ज्ञापन भेजने वालों में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रकाश सेमवाल, ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह नेगी, तहसील अध्यक्ष कुंवर सिंह खत्री, जिला संगन मंत्री कुंवर सिंह चौधरी, सुखदेव रावत, रमेश चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed