फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Protest against transfer of BRC building

बीआरसी भवन हस्तांतरित करने के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 02 Oct 2021 06:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Protest against transfer of BRC building
जिला प्रशासन की ओर से बीआरसी भवन के दो कक्ष न्यायालय की इकाई संचालन के लिए हस्तांतरित किए जाने के विरोध में शिक्षक संगठनों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से भवन वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

अध्यापक संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष उपेंद्र सती के नेतृत्व में जूनियर, प्राथमिक और राजकीय शिक्षक संगठन के शिक्षकों ने तहसील में प्रदर्शन किया। उपेंद्र सती ने कहा कि बीआरसी भवन शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन का केंद्र है, लेकिन प्रशासन ने भवन को हस्तांतरित कर दिया है। जो भवन खाली पड़े हैं उनको न्यायालय इकाई संचालन के लिए दिया जाना चाहिए था। कहा कि यदि प्रशासन भवन वापस नहीं करता तो आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस दौरान बिछना रौथाण, सुमनलता सती, चंद्रप्रकाश कंडारी, विनोद सजवाण, डा. बृजेंद्र कठैत, अवतार नेगी, राकेश भट्ट, शंकर बत्र्वाल, दुर्गा प्रसाद पुरोहित, भरत नेगी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed