फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Protest against liquor store in Dewal

देवाल में शराब की दुकान के विरोध में धरना

Wed, 06 May 2020 07:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Protest against liquor store in Dewal
देवाल में शराब की दुकान के विरोध में धरने पर बैठे जनप्रतिनिधि और उनको समझाते हुए एसडीएम। - फोटो : KARNPRYAG
अंग्रेजी शराब की दुकान के विरोध में देवाल में जनप्रतिनिधियों ने धरना दिया। इस दौरान वार्ता पहुंचे एसडीएम को भी जनप्रतिनिधियों ने बैरंग लौटा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि शराब विक्रेता रात में भी शराब बेच रहे हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। साथ ही भीड़ लगने से लॉकडाउन का उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने लॉकडाउन की अवधि तक शराब की दुकान बंद रखने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को प्रमुख दर्शन दानू, जिपंस आशा धपोला, ज्येष्ठ उपप्रमुख संगीता बिष्ट, कनिष्ठ उपप्रमुख हीरा सिंह और प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों ने शराब की दुकान को बंद कर धरना दिया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार एसएस बुटोला ने पंचायत प्रतिनिधियों से वार्ता की, लेकिन पंचायत प्रतिनिधि ने उनकी नहीं सुनी और धरने पर डटे रहे। ढाई बजे एसडीएम केएस नेगी धरना स्थल पर पहुंचे, लेकिन वे फिर भी नहीं माने। प्रमुख ने कहा कि बाहरी जिलों से बाजार व गांवों में कई लोग पहुंचे हैं। शराब की दुकान खुलने से लॉकडाउन का उल्लंघन हो रहा है। देर शाम तक लोग धरने पर डटे रहे। धरने पर मनोज, भागीरथी, जसवंत, सीमा, पान सिंह, गोपी मेहरा, पुष्पा, सावित्री, दर्शन, कलावती, आनंद, भवानी, यशोदा, हेमा, तुलसी, गोपाल, दिलमणि, अरविंद और हीरा सिंह आदि बैठे रहे।

देवाल में शराब की दुकान के विरोध में एसडीएम से वार्ता करते जनप्रतिनिधि।

देवाल में शराब की दुकान के विरोध में एसडीएम से वार्ता करते जनप्रतिनिधि।- फोटो : KARNPRYAG

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed