फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Protest against BJP during voting

मतदान के दौरान भाजपा के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 06 Nov 2019 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Protest against BJP during voting
क्षेत्र पंचायत सभागार के बाहर मतदान के दौरान भाजपा के विरोध में कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों और उनके समर्थकों ने विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा पर निर्दलीय जीते हुए क्षेपं सदस्यों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशियों, उनके समर्थकों व पुलिस के बीच हल्की नोक-झोंक भी हुई।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के दौरान बुधवार को दोपहर 12 बजे तक शांतिपूर्वक मतदान चल रहा था। इस दौरान 14 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग भी कर दिया था। करीब 12.05 बजे एक निर्दलीय क्षेपं सदस्य सड़क के किनारे पिलर पर चढ़ गया और भाजपा पर निर्दलीय क्षेपं सदस्यों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगा। नारेबाजी होता देखकर भाजपा को छोड़ अन्य क्षेपं सदस्य और निर्दलीय प्रत्याशी भी वहां आ गए और सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा निर्दलीय प्रत्याशी के सदस्यों की खरीद-फरोख्त कर रही है। पुलिस के समझाने पर भी जब वह नहीं माने तो पुलिस बल ने उन्हें वहां से हटाया।
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस बारी-बारी से जीत रही प्रमुख की सीट
कर्णप्रयाग। वर्ष 2003 में कर्णप्रयाग में पीतांबरी बिष्ट कांग्रेस पार्टी से प्रमुख बनी थीं। 2008 में राजेंद्र सगोई को भाजपा से प्रमुख पद पर जीत मिली। उसके बाद 2014 में राधा देवी कांग्रेस से ब्लॉक प्रमुख बनीं और इस बार भाजपा से चंद्रेश्वरी देवी ने कर्णप्रयाग ब्लॉक प्रमुख पद पर जीत हासिल की है। उनको 17 वोट मिले हैं। कर्णप्रयाग में 31 क्षेपं सदस्यों ने मतदान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed