फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Proposal passed to make Adibadari Nagar Panchayat

Chamoli News: आदिबदरी को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव पारित

Sun, 09 Jun 2024 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 09 Jun 2024 05:50 PM IST
विज्ञापन
Proposal passed to make Adibadari Nagar Panchayat
फोटो
विज्ञापन


व्यापारियों की बैठक में की गई चर्चा
बाजार में एक व्यक्ति की ओर से शौचालय तोड़ने पर दिया जाएगा नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
आदिबदरी। व्यापारियों की बैठक में आदिबदरी को शीघ्र नगर पंचायत बनाने के लिए फिर एक बार प्रस्ताव पारित किया गया। बताया गया कि तहसील के पीपलचट्टी बाजार में ग्राम पंचायत की ओर से छह साल पहले बनाया गया शौचालय एक व्यक्ति ने तोड़ दिया। व्यापारियों ने संबंधित के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया और नोटिस देने का निर्णय लिया। उन्होंने संबंधित व्यक्ति से शौचालय का पुनर्निर्माण कराने की मांग की।
कहा गया कि पीपलचट्टी में खेल मैदान में आने वाले खिलाड़ी, और आदिबदरी मंदिर आने वाले लोगों के लिए इस शौचालय का निर्माण ग्राम पंचायत की ओर से कराया गया था। यदि शौचालय का पुनर्निर्माण नहीं कराया गया तो व्यापार संघ प्रशासनिक कार्रवाई करेगा। बैठक में बाजार में पोल लाइट लगाने, आदिबदरी पीपलचट्टी में स्टैंड पोस्ट लगाने, कूड़ा निस्तारण, पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान ग्राम प्रधान यशवंत भंडारी, गौरव कन्वासी, संदीप शाह, जगदीश बहुगुणा, भुवन चौधरी, विनोद रावत, विजय चमोला, उमाशंकर बहुगुणा और विनोद शाह उपस्थित थे।
विज्ञापन


चांदनीखाल व धौड़ा किमोठा में सुलभ शौचालय बनवाने की मांग

पोखरी। चांदनीखाल व धौड़ा किमोठा बाजार में सुलभ शौचालय नहीं होने से आम लोगों के साथ व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन भेजकर इन बाजारों में शौचालय बनवाने की मांग की। चांदनीखाल व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप बत्र्वाल, कोषाध्यक्ष जगदीश नेगी, शिशुपाल सिंह, सूरज बत्र्वाल, भूपेंद्र फरस्वाण, राजेंद्र नेगी, ताजबर भंडारी, मुकेश नेगी, बीरेंद्र आदि ने कहा कि बाजार के लोग लगातार जिला पंचायत को टैक्स देते हैं लेकिन यहां शौचालय तक की सुविधा नहीं गई है। इन बाजारों में चंद्रशिला पट्टी रडुवा, तोणजी, कांडई चंद्रशिला, जौरासी, किमोठा, डुंगर सहित अन्य गांव के लोग खरीदारी करने आते हैं लेकिन बाजार में शौचालय नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed