{"_id":"67026ae061427dd78a090d10","slug":"problem-of-power-cut-in-bund-area-water-is-not-even-coming-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-108493-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बंड क्षेत्र में बिजली कटौती की समस्या, पानी भी नहीं आ रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बंड क्षेत्र में बिजली कटौती की समस्या, पानी भी नहीं आ रहा
Sun, 06 Oct 2024 04:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 06 Oct 2024 04:18 PM IST
विज्ञापन
फोटो
संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम को बताईं क्षेत्र की समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बंड क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क और आपदा प्रभावितों की समस्याओं को लेकर बंड विकास संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से भेंट की। संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में डीएम से मिले पदाधिकारियों ने कहा कि बंड क्षेत्र में बिजली कटौती के साथ ही पेयजल की अनियमित सप्लाई हो रही है। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्री भी परेशान हो रहे हैं।
कहा कि क्षेत्र में पुरानी पेयजल योजना मिलाड़-तार्तोली के क्षतिग्रस्त होने से ल्वांह, दिगोली और श्रीकोट गांव के ग्रामीण पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। पिछले साल 13 अगस्त को आई आपदा से गडोरा, मायापुर से लेकर पीपलकोटी तक सड़क, पेयजल और पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे। आज तक आपदा प्रभावितों को मुआवजा मिला न ही पैदल रास्तों की मरम्मत हो पाई। गडोरा मार्ग भी क्षतिग्रस्त पड़ा है। क्षेत्र में मठ-बैमरु-स्यूण, लुहां, दिगोली, किरुली, कम्यार, सल्ला, रैतोली सड़कें आपदा से बदहाल हैं। डीएम संदीप तिवारी ने क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, महामंत्री हरीश पुरोहित, उपाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद सती, अयोध्या प्रसाद हटवाल और कोषाध्यक्ष ताजवर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।