{"_id":"64e7286ee2c7dc77a3039c34","slug":"private-vehicles-are-standing-in-the-district-hospital-for-months-now-there-will-be-challan-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-1846-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जिला अस्पताल में महीनों से खड़े हैं निजी वाहन, अब होगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जिला अस्पताल में महीनों से खड़े हैं निजी वाहन, अब होगा चालान
Thu, 24 Aug 2023 03:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 24 Aug 2023 03:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। जिला अस्पताल परिसर में कई लोग निजी वाहन भी पार्किंग में खड़े कर दे रहे हैं। ऐसे में कभी-कभी अधिक वाहन होने के कारण एंबुलेंस तक को परिसर में खड़े होने की जगह नहीं मिल पा रही है। कई लोगों के वाहन महीनों से यहां खड़े हैं। अब जिला अस्पताल प्रशासन ऐसे निजी वाहनों को चिह्नित कर चालान करेगा।
जिला अस्पताल परिसर में सीएमओ कार्यालय के वाहनों के साथ ही दो एंबुलेंस भी खड़ी रहती हैं। इसके अलावा भी यहां कई अन्य वाहन खड़े हैं। मगर ये वाहन किसके हैं यह जिला अस्पताल प्रशासन को भी पता नहीं है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से परिसर में अनजान लोगों के वाहनों को घुसने नहीं दिया जाएगा। यहां गैर स्वास्थ्य विभाग के वाहनों की पार्किंग पर 500 रुपये का चालान किया जाएगा। साथ ही इमरजेंसी कक्ष के समीप नो इंट्री का बोर्ड भी लगाया जाएगा। संवाद