{"_id":"67ea86faf79287ecfc02ec1a","slug":"presentation-of-kumaoni-and-garhwali-songs-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-113658-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कुमाऊंनी, गढ़वाली गीतों की दी प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कुमाऊंनी, गढ़वाली गीतों की दी प्रस्तुति
Mon, 31 Mar 2025 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 31 Mar 2025 05:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो
देवाल। राजकीय प्राथमिक विद्यालय तलौर के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने शानदार लोकगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख डॉ. दर्शन दानू ने किया। उन्होंने शिक्षकों से सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए अभियान चलाने की अपील की। इस दौरान हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली व जौनसारी लोकगीत व लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं मयंक, रीतिक, रिषभ, करूणा, भूमि को सम्मानित भी किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि सहकारी बैंक देवाल के प्रबंधक मुकेश पाठक, प्रधानाध्यापक मीनाषक्षी, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सत्यवती, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राकेश बडाेनी, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दर्शन धपोला, प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी, शिक्षक विनोद कुमार, सरपंच देवली देवी, बलवीर वधानी, कमला देवी, एसएमसी अध्यक्ष पृथ्वी सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद