फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Presentation of Garhwali and Kumaoni songs

गढ़वाली व कुमाऊंनी गीतों की दी प्रस्तुति

Tue, 14 Dec 2021 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Presentation of Garhwali and Kumaoni songs
कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति देती छात्रायें - फोटो : KARNPRYAG
राजकीय इंटर कालेज आलकोट के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। वार्षिकोत्सव में नंदा तेरी जात कैलाश लिजौला सज-धजी के... भक्ति गीत की झांकी प्रस्तुत की। साथ ही गढ़वाली व कुमाऊंनी गीतों की बेहतरीन लोकगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव का उद्घाटन करते हुए विधायक मुन्नी शाह एवं जिपंस लक्ष्मण रावत ने छात्र-छात्राओं को परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। विधायक ने कहा कि जीवन में मेहनत का कोई तोड़ नहीं है। इसलिए छात्र समय का सही उपयोग कर लक्ष्य पर पैनी नजर रखें और उसे हासिल करें। महिला मंगल दल आलकोट, मैटा, झिंझोली व भटियाणा की महिलाओं ने चांचरी और झूमेलो नृत्य की प्रस्तुति की। गढ़वाल विवि में गणित के पूर्व विभागाध्यक्ष स्व. डॉ. केएन जोशी की स्मृति में उनके पुत्र रक्षित जोशी और पुत्रवधू आशा जोशी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को 80 हजार रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की। विधायक ने भवन निर्माण, मुख्य मार्ग और कंप्यूटर कक्ष निर्माण की घोषणा की। इस मौके पर प्रधानाचार्य रमेश देवराड़ी, क्षेपंस दमयंती जोशी, प्रधान विनोद जोशी, दर्शन रावत, पंकज जोशी, पीटीए अध्यक्ष विनोद जोशी, राजेंद्र प्रसाद, संजय जोशी केएस रावत, राजेंद्र सिंह, उषा बोरा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed