फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Preparations for Chandika Devi's Banyath Yatra started, sub-committees formed

Chamoli News: चंडिका देवी की बन्याथ यात्रा की तैयारियां शुरू, उपसमितियां गठित

Thu, 27 Jun 2024 04:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 27 Jun 2024 04:00 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Chandika Devi's Banyath Yatra started, sub-committees formed
फोटो
विज्ञापन

सात सितंबर से शुरू होगी यात्रा, सिमली में हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। श्रीराज राजेश्वरी चंडिका देवी की बन्याथ यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 14 वर्षों के बाद होने वाली इस यात्रा के लिए समिति और ग्राम स्तर पर उपसमितियों का गठन किया गया। निर्णय लिया गया कि जल्द विभिन्न विभागों के साथ विधायक और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बैठक कर यात्रा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। यात्रा सात सितंबर से शुरू होगी।

बृहस्पतिवार को मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में आठ से अधिक गांवों के लोग शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से समिति का पुनर्गठन किया गया जिसमें कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल को संरक्षक और हेमंत टकोला को अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही देवेंद्र सिंह रावत को सचिव और पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी को मीडिया प्रभारी, मलक सिंह उपाध्यक्ष, इंद्र सिंह कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। बैठक में सिमली, सैनू, जाख, सुदंरगांव, कोली, पुड़ियाणी तथा गैरोली गांवों से उपसमितियों का गठन किया गया। इस मौके पर मनोज पुंडीर, महिपाल लडोला, पुजारी प्रदीप गैरोला, बलवीर लडोला, मंगल सिंह, गोपाल सिंह, दयाल सिंह और देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed