फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Preparations begin for the Shaurya Festival in Kafaratir village

कफारतीर गांव में शौर्य महोत्सव की तैयारियां शुरू

Thu, 31 Oct 2019 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin for the Shaurya Festival in Kafaratir village
वीसी दरबान सिंह नेगी की पुण्य स्मृति में नारायणबगड़ ब्लॉक के कफारतीर गांव में 23 से 25 नवंबर तक होने वाले शौर्य महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले में वीसी दरबान सिंह नेगी की शौर्य गाथा पर विशेष नाटक होगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। विधायक मुन्नी देवी शाह ने मेले के सफल संचालन के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

खैतोली गांव में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष लखपत नेगी ने कहा कि महोत्सव में वीसी दरबान सिंह नेगी की शौर्य गाथा से लोगों को परिचित कराया जाएगा। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों के शैक्षिक कार्यक्रम होंगे। महोत्सव में गढ़वाली लोक गायक किशन महिपाल और हेमा नेगी करासी के देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। विधायक मुन्नी देवी शाह ने कहा कि वीसी दरबान सिंह नेगी हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने मेले के संचालन के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। समिति के संयोजक भुवन नौटियाल ने कहा कि मेले में संस्कृति विभाग देहरादून की ओर से वीसी दरबान सिंह नेगी की शौर्य गाथा पर विशेष नाटक आयोजित किया जाएगा। मेला पंडाल में स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। भूतपूर्व सैनिकों का सम्मेलन भी होगा, जिसमें वे अपनी समस्याएं रखेंगे। बैठक में भुवन नौटियाल, दिलवर नेगी, गंभीर नेगी, अवतार सिनवाल, रघुनाथ नेगी, मोहन रावत, नरेंद्र सिंह, हरीश जोशी, सुजान मेहरा जयबीर नेगी, भरत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed