फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Preparation of great movement to save Joshimath

Chamoli News: भू-धंसाव से नगर को बचाने के लिए 24 को होगा आंदोलन

Sun, 18 Dec 2022 09:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 09:08 PM IST
विज्ञापन
Preparation of great movement to save Joshimath
नगर क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव को रोकने के लिए अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से लोग आक्रोशित हैं। इसके विरोध में अब 24 दिसंबर को नगर में महाआंदोलन किया जाएगा। प्रभावितों ने यहां बैठक कर यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

नगर में करीब एक साल से लगातार भू-धंसाव हो रहा है। कई मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ी हैं और लोगों के खेतों में भी दरारें आने लग गई हैं। इसको लेकर रविवार को नगर पालिका सभागार में स्थानीय लोगों ने बैठक की जिसमें सभी ने नगर को बचाने के लिए आंदोलन की रणनीति बनाने पर जोर दिया। नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार ने बताया कि सोमवार को प्रशासन को इस संबंध में ज्ञापन दिया जाएगा। उसके बाद 24 दिसंबर को नगर में महाआंदोलन किया जाएगा। आंदोलन में व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, नगर पालिका के सदस्य सहित स्थानीय लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

उसके बाद भी यदि कार्रवाई नहीं होती है तो आगे की रणनीति तय की जाएगी। बताया कि नगर के सुली, स्वी, मनोहर बाग वार्ड, गांधी नगर वार्ड, रविग्राम सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भू-धंसाव हो रहा है। लोगों के घरों में दरारें आई हुई हैं, जिससे वे हर दिन दहशत में जी रहे हैं। अब लोगों के पास आंदोलन करने के सिवाय कोई उपाय शेष नहीं रह गया है। बैठक में ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष चंड़ी प्रसाद बहुगुणा, भगवती प्रसाद कपरवाण, अतुल सती, सुभाष डिमरी, लक्ष्मी फरकिया, राकेश सती, देवेश्वरी शाह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed