फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pradeep and Nikita were the winners in the cross country race

क्रास कंट्री दौड़ में प्रदीप और निकिता रहे विजेता

Sat, 14 Aug 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Pradeep and Nikita were the winners in the cross country race
पुरस्कार के साथ क्रास कंट्री के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : GOPESHWAR
स्वतंत्रता दिवस पर खेल विभाग की ओर से आयोजित क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें बालक वर्ग में प्रदीप और बालिका वर्ग में निकिता प्रथम रहे।
विज्ञापन

क्रास कंट्री दौड़ का शुभारंभ जिला चिकित्सालय के डा. आलोक कुमार और यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक ने किया। सात किमी दौड़ में ग्वाड देवलधार के प्रदीप प्रथम, जीआईसी घिंघराण के प्रियाशुं द्वितीय, जीआईसी बैरांगना के राहुल राणा तृतीय रहे। लॉटरी के माध्यम से पीजी कालेज गोपेश्वर के विजय सिंह व अंकुर को पुरस्कार के लिए चुना गया। बालिका वर्ग की पांच किमी दौड़ में पीजी कालेज गोपेश्वर की निकिता फरस्वाण प्रथम, जीजीआईसी गोपेश्वर की शालिनी द्वितीय, जीआईसी बैरांगना की गार्गी तृतीय रही। लॉटरी के माध्यम से पीजी कॉलेज गोपेश्वर की दुर्गा गौड़ व पूजा रावत को पुरस्कार दिया गया। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान जयवीर सिंह रावत, रश्मि बिष्ट, केसी पंत, गोपाल बिष्ट रघुनाथ बुटोला, उत्तराखंड वॉलीबाल संघ के महासचिव हेम पुजारी, वॉलीबाल संघ के जिलाध्यक्ष अशोक रावत, गिरीश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed