फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Power supply in Chamoli district after 43 hours

चमोली जिले में 43 घंटे बाद हुई विद्युत आपूर्ति सुचारु

Sun, 08 Aug 2021 08:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
Power supply in Chamoli district after 43 hours
करीब 43 घंटे बाद चमोली जनपद में विद्युत सप्लाई सुचारु हो गई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बीते छह अगस्त को शाम सवा सात बजे 66 केवी की श्रीनगर-कोठियालसैंण विद्युत लाइन के श्रीनगर के पास क्षतिग्रस्त होने से जनपद के दशोली, जोशीमठ और घाट विकास खंड के 500 से अधिक गांवों में विद्युत सप्लाई ठप पड़ गई थी, जो रविवार को शाम साढ़े चार बजे बहाल हो सकी। बिजली गुल होने से लोगों को छिल्लों के सहारे रात गुजारनी पड़ी। बिजली न होने से लोगों के मोबाइल फोन भी बंद हो गए थे। कई विभागों में कामकाज पर भी इसका असर पड़ा। जोशीमठ के पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने गढ़वाल सांसद और जिले के तीनों विधानसभा के विधायकों को जनपद में बिजली सप्लाई के लिए नई विद्युत लाइन और विद्युत सब स्टेशन स्थापित करवाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि प्रतिवर्ष बरसात में विद्युत सप्लाई कई दिनों के लिए ठप पड़ जाती है, जिससे लोगों के साथ ही पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed