फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Polling parties will leave today, 141 voters will do home voting

Chamoli News: आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, 141 मतदाता करेंगे होम वोटिंग

Fri, 28 Jun 2024 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 28 Jun 2024 06:04 PM IST
विज्ञापन
Polling parties will leave today, 141 voters will do home voting
गोपेश्वर। बदरीनाथ विधानसभा के उपचुनाव में 141 मतदाता होम वोटिंग (घर पर मतदान) करेंगे। होम वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियां शनिवार सुबह रवाना होंगी। मतदान में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने 85 वर्ष के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा दी है। उपचुनाव के लिए 27 दिव्यांगजनों और 114 बुजुर्ग मतदाताओं ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

शनिवार 29 जून को होम वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके लिए 25 टीमें बनाई गई हैं। इससे पूर्व शुक्रवार को उन्हें पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनरों ने सभी मतदान कर्मियों को उनके कार्यों और दायित्वों के बारे में अवगत कराया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सहायक नोडल ट्रेनिंग आनंद सिंह, अभिनव नौटियाल, एपी डिमरी, मनोज तिवारी, जयदीप झिंक्वाण, दिगपाल रावत, खीम सिंह कंडारी, केसी पंत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed