फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Police XI and UK won the match

Chamoli News: पुलिस इलेवन और यूके ने जीता मैच

Thu, 29 Dec 2022 11:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Police XI and UK won the match
गोपेश्वर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट मारता खिलाड़ी। - फोटो : GOPESHWAR
नीती-माणा औद्योगिक सांस्कृतिक एवं खेल विकास समिति की ओर से आयोजित पंचम राज्य स्तरीय नंदन टकोला क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में पुलिस इलेवन ने तेफना इलेवन को 62 रनों से और दूसरे मैच में यूके एनसीसी इलेवन ने पिंडर इलेवन को सात विकेट से हराया। रोशन और विकास मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन

पुलिस मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला मैच पुलिस और तेफना की टीम के बीच हुआ। टॉस जीतकर पुलिस इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में पुलिस टीम के खिलाड़ियों ने छह विकेट खोकर 185 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेफना इलेवन की टीम 123 रनों पर ही सिमट गई। पुलिस इलेवन की ओर से रोशन ने 8 छक्के और 8 चौके की मदद से 97 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

दूसरा मैच पिंडर इलेवन और यूके एनसीसी इलेवन के बीच खेला गया। पिंडर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 117 रन बनाए। जवाब में यूके एनसीसी इलेवन ने 123 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीत लिया। एनसीसी की ओर से 37 रन बनाने वाले खिलाड़ी विकास को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed