फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Police returning the passengers going to Badrinath from Pandukeshwar

बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों को पांडुकेश्वर से लौटा रही पुलिस

Sun, 11 Jul 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Police returning the passengers going to Badrinath from Pandukeshwar
कोरोना के चलते बदरीनाथ धाम की यात्रा अभी बंद है। फिर भी भगवान बदरीनाथ के दर्शनों के लिए लगातार पर्यटक और तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं लेकिन धाम जाने वाले पर्यटक और तीर्थयात्रियों को पुलिस पांडुकेश्वर से ही लौटा दे रही है। करीब दो माह में पुलिस पांडुकेश्वर से सैकड़ों लोगों को लौटा चुकी है। ऐसे में यात्री यहीं से भगवान बदरीनाथ को मत्था टेकर लौट रहे हैं। पांडुकेश्वर से बदरीनाथ धाम की दूरी मात्र 15 किमी है।
विज्ञापन

वहीं बदरीनाथ धाम के साधु संतों के साथ ही स्थानीय लोग भी यात्रा खोलने की मांग कर रहे हैं। धाम के खाक चौक के संत बालक योगेश्वर दास का कहना है कि सरकार को कोविड नियमों के साथ यात्रा शुरू करवा देनी चाहिए। सभी से गाइडलाइन का पालन करवाएं। पांडुकेश्वर निवासी धीरज मेहता का कहना है कि स्थानीय लोगों के लिए धाम में दर्शन की व्यवस्था होनी चाहिए। बामणी और माणा गांव के ग्रामीण बदरीनाथ धाम में हैं, लेकिन अभी तक अपने आराध्य देव बदरीनाथ के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। पहले स्थानीय लोगों और फिर देश विदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए धाम में आने की अनुमति दी जानी चाहिए। सरकार को एक अगस्त से कोरोना गाइडलाइन के साथ यात्रियों को धाम में आने की अनुमति देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed