फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Police brought intoxicated students to the police station

नशा कर रहे छात्रों को थाने लाई पुलिस

Wed, 12 Feb 2020 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Police brought intoxicated students to the police station
युवाओं में बढ़ते नशे को देखते हुए बुधवार को गोपेश्वर थाना पुलिस ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। दीनदयाल पार्क गोपेश्वर, मंडल रोड, घिंघराण रोड, पटियालधार में नशा कर रहे नौ छात्रों और पकड़कर पुलिए थाने ले आई। थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने छात्रों के परिजनों को भी थाने बुलाया और छात्रों की काउंसिलिंग कर उन्हें नशा छोड़कर अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों पर ध्यान दें एवं बच्चा स्कूल नियमित रूप से जा रहा है या नहीं, इस संबंध में जानकारी रखें। उन्होंने परिजनों को अपने बच्चों को समय देने का आह्वान भी किया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक ऋषिकांत पटवाल, महिला उप निरीक्षक मीना, हेड कांस्टेबल उम्मेद बिष्ट, कांस्टेबल धनपाल, उत्तम, संजय, परविंदर, प्रियंका और प्रेमलता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed