फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Police admitted the revolutionary leader to the hospital

पुलिस ने उक्रांद नेता को अस्पताल में भर्ती कराया

Sat, 04 Dec 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Police admitted the revolutionary leader to the hospital
गोपेश्वर जिला अस्पताल में अनशनकारी को जूस पिलाते उक्रांद के केंद्रीय संरक्षक बच्चीराम उनियाल। - फोटो : GOPESHWAR
रांगतोली गांव में पांच दिनों से अनशन कर रहे उक्रांद नेता दिगंबर सिंह फरस्वाण को पुलिस ने जबरन उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

अस्पताल में दल के केंद्रीय संरक्षक बच्चीराम उनियाल, कोषाध्यक्ष भगत सिंह कुंवर और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिग्पाल सिंह ने जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। शुक्रवार को चिकित्सकों की टीम ने अनशनकारी के स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की थी। दिगंबर सिंह फरस्वाण ने कहा कि दशोली विकास खंड के फरस्वाण फाट क्षेत्र में बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। चमोली-लासी-सरतोली सड़क बेहद खस्ता हालत में पहुंच गई है। क्षेत्र के स्कूलों का उच्चीकरण का मामला वर्षों से लटका हुआ है। फरस्वाणफाट क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के बुरे हाल हैं। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर आगे भी संघर्ष जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने उनका जबरन अनशन तुड़वाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed