फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pledge of national unity and integrity

राष्ट्रीय एकता और अखंडता की ली शपथ

Thu, 31 Oct 2019 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
Pledge of national unity and integrity
लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कर्णप्रयाग, गौचर, आदिबदरी, थराली आदि स्थानों पर अधिकारियों, आईटीबीपी के जवानों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम किए।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग तहसील में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम देवानंद शर्मा ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। गौचर में आईटीबीपी आठवीं वाहिनी के जवानों, शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने देश की एकता के लिए उनके योगदान को याद कर बाजार में रैली निकाली। इस दौरान वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी प्रेम लाल शाह ने जवानों और स्कूली छात्रों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। वहीं आदिबदरी में जीआईसी आदिबदरी सहित क्षेत्र के विद्यालयों और पुलिस के जवानों ने रैली निकालकर देश की एकता और अखंडता की शपथ ली। इस मौके पर जीआईसी आदिबदरी के प्रधानाचार्य प्रदीप जोशी, नीलम चंद्रा, रघुवीर लाल आदि मौजूद थे। जबकि थराली के तहसील सभागार में एसडीएम किशन सिंह नेेगी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार, सुदर्शन सिंह बुटोला, राजस्व निरीक्षक हिम्मत सिंह रौतेला, सुजान सिंह नेगी, अनूसूया प्रसाद, कुलदीप सिंह नेगी, चंद्र सिंह बुटोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed