फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pitru Dev Smriti Van will be built in 50 villages in 15 days

Chamoli News: 15 दिनों में 50 गांवों में बनेंगे पितृ देव स्मृति वन

Sun, 22 Sep 2024 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 22 Sep 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
Pitru Dev Smriti Van will be built in 50 villages in 15 days
कर्णप्रयाग। पितृ देव वन आंदोलन समिति की पहल पर पितृ पक्ष में पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। पितृ पक्ष के 15 दिनों में यहां 50 गांवों में पितृ देव स्मृति वन बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कई गांवों में ग्रामीण पितरों की तिथि पर पौधे रोप रहे हैं जिसमें कर्णप्रयाग ब्लाॅक का एंड गांव भी शामिल है।
विज्ञापन

वर्ष 1998 में नौटी में शुरू हुए पितृ वन को पर्यावरण सुरक्षा के लिए एक पहल मानते हुए इसे अब हर गांव में शुरू करने की तैयारी है। समिति के संरक्षक भुवन नौटियाल का कहना है कि पितृ पक्ष में नंदानगर के सुतोल, देवाल के मुंदोली, रुद्रप्रयाग के क्वींली सहित अन्य गांवों में पौधरोपण किया जा रहा है। वहीं एंड गांव के प्रधान कुलदीप बिष्ट ने बताया कि पितृ देव स्मृति वन में देवदार, बांज, आंवला, रीठा, प्रजाति के पौधे रोपे जा रहे हैं। आने वाले समय में यहां फूल, चंदन और सिनगा के पौधे भी रोपे जाएंगे। पौधरोपण अभियान में पुष्कर सिंह, पवन सिंह, नरदेव सिंह, धर्मपाल सिंह, नर्वदा देवी, पार्वती देवी, सहदेव सिंह और जय सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed