फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pilgrims will reach Badrinath Dham through the new faith path

Chamoli News: नए आस्था पथ से होकर बदरीनाथ धाम तक पहुंचेंगे तीर्थयात्री

Wed, 01 May 2024 05:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 01 May 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
Pilgrims will reach Badrinath Dham through the new faith path
बदरीनाथ धाम में साकेत तिराहे से बनाया गया नया आस्था पथ। स्रोत: नगर पंचायत।
फोटो-
विज्ञापन

मास्टर प्लान के कार्यों से पुराना मार्ग हुआ ध्वस्त, अब साकेत तिराहा से गुजरेंगे तीर्थयात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों से आस्था पथ में बदलाव किया गया है। बदरीनाथ धाम तक पहुंचने वाला आस्था पथ ध्वस्त होने के कारण अब साकेत तिराहे से अलकनंदा किनारे से होते हुए करीब 100 मीटर तक नया रास्ता बनाया जा रहा है। रास्ते को नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से अंतिम रूप दिया जा रहा है। ऐसे में अब तीर्थयात्री नए आस्थापथ से धाम पहुंचेंगे। वहीं, बामणी गांव से बदरीनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए भी करीब 300 मीटर नए रास्ते का निर्माण किया जा रहा है।
धाम में मास्टर प्लान के तहत रीवर फ्रंट के कार्यों से पुराना रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में धाम पहुंचने के लिए अब नया आस्था पथ बनाया जा रहा है। इन दिनों लोक निर्माण विभाग पीआईयू की ओर से मलबे का निस्तारण किया जा रहा है। नगर पंचायत के 45 पर्यावरण मित्र बदरीनाथ धाम पहुंच गए हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि धाम में नए आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। साकेत तिराहा से नए मार्ग का निर्माण अंतिम चरण में है।
विज्ञापन



हिमखंड हटाकर माणा गांव तक सुचारु किया बदरीनाथ हाईवे

गोपेश्वर। देश के प्रथम गांव माणा के पास बदरीनाथ हाईवे पर करीब 80 मीटर हिस्से में फैले हिमखंड को काटकर वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी गई है। यहां दस फीट ऊंचे हिमखंड को काटने के लिए कई दिनों से दो जेसीबी लगी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरओ के अंतर्गत कार्यदायी संस्था भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से अब बदरीनाथ हाईवे को पूरी तरह से खोल दिया है। माणा गांव के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा ने बताया कि हिमखंड हटने के बाद अब माणा गांव के ग्रामीण अपने गांव की ओर लौट जाएंगे। इधर, भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रकाश रावत का कहना है कि हिमखंड काटकर माणा गांव तक बदरीनाथ हाईवे को सुचारु कर दिया गया है।

बदरीनाथ धाम में साकेत तिराहे से बनाया गया नया आस्था पथ। स्रोत: नगर पंचायत।

बदरीनाथ धाम में साकेत तिराहे से बनाया गया नया आस्था पथ। स्रोत: नगर पंचायत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed