फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pilgrims will be given better travel facilities in Badri-Kedar: Ajay

बदरी-केदार में तीर्थयात्रियों को दी जाएंगी बेहतर यात्रा सुविधाएं : अजय

Wed, 02 Mar 2022 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
Pilgrims will be given better travel facilities in Badri-Kedar: Ajay
जोशीमठ में बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय का हुआ फूल मालाओं से स्वागत। - फोटो : GOPESHWAR
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय और उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बुधवार को जोशीमठ नृसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना की। अध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार जोशीमठ पहुंचे तो मंदिर समिति से जुड़े लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

देवस्थानम बोर्ड भंग होने के बाद बीकेटीसी को फिर से बहाल कर दिया गया है। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि दो साल तक कोरोना संक्रमण के चलते बदरीनाथ और केदारनाथ की यात्रा प्रभावित रही, इस बार तीर्थयात्रा के सफल संचालन की उम्मीद है। कई तीर्थयात्री वेबसाइट और मंदिर समिति के जोशीमठ, श्रीनगर, ऊखीमठ, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग और देहरादून कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर से यात्रा शुरू होने के बारे में जानकारी ले रहे हैं। लिहाजा रिकॉर्ड तीर्थयात्रा चलने की उम्मीद है। दोनों धामों में तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। कहा कि ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य से बदरीनाथ हाईवे भी सुगम हो गया है, जिससे तीर्थयात्रियों को कोई दिक्कत नहीं होगी। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य भी संचालित हो रहे हैं। ऐसे में तीर्थयात्रियों को कोई दिक्कत न हो इसके प्रबंधन के लिए यात्रा से जुड़े सभी विभागों और एजेंसियों के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed