फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pilgrims gathered in Badrinath Dham for the second day as well

बदरीनाथ धाम में दूसरे दिन भी उमड़ा तीर्थयात्रियों का हुजूम

Mon, 09 May 2022 07:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
Pilgrims gathered in Badrinath Dham for the second day as well
दरीनाथ धाम में भगवान बदरीनाथ के दर्शनों को सिंह द्वार पर उमड़ा तीर्थयात्रियों का सैलाब। - फोटो : GOPESHWAR
बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के दूसरे दिन भी भगवान बदरीनाथ के दर्शनों के लिए दिनभर तीर्थयात्रियों की लाइन लगी रही। सोमवार को बढ़ती भीड़ को देखते हुए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने स्वयं बदरीनाथ सिंहद्वार पर तीर्थयात्रा की कमान संभाली। उन्होंने मंदिर समिति के अधिकारी-कर्मचारियों को तीर्थयात्रियों को दर्शनों की बेहतर सुविधा दिए जाने के निर्देश दिए। अभी तक बदरीनाथ धाम में 35000 तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

केदारनाथ के दर्शन कर अधिकांश तीर्थयात्री कुंड-ऊखीमठ-चोपता-चमोली हाईवे से बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर पहुंच रहे हैं। जगाधरी से अपने परिवार के साथ पहुंचे तीर्थयात्री करन मदान और विजय का कहना है कि वे पहली बार बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर पहुंचे हैं। रास्तेभर की थकान धाम में पहुंचते ही दूर हो गई, यहां का मौसम और प्राकृतिक नजारे मन को सुकून पहुंचा रहे हैं। महाराष्ट्र से पहुंचे धनवीर और जयश्री ने बताया कि पिछले चार वर्षों से बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा का कार्यक्रम बना रहे थे, इस बार भगवान बदरीनाथ ने उन्हें अपने धाम बुलाया है। यहां बिताए पल ताउम्र याद रहेंगे। पानीपत के दीपक बंसल ने बताया कि भगवान बदरीनाथ के दर्शनों के लिए तड़के तीन बजे लाइन में लग गए थे। छह घंटे लाइन में रहने के बाद सुबह नौ बजे दर्शन हो पाए। बदरीनाथ धाम तक पहुंचने के लिए सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही, लेकिन धाम में पहुंचते ही पूरी थकान और परेशानी गायब हो गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि बदरीनाथ धाम में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। धाम में मास्टर प्लान के कार्यों के साथ-साथ तीर्थयात्रा का संचालन भी बेहतर ढंग से हो रहा है। तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed