फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pilgrims are moving ahead by becoming each other's support

तीर्थयात्री एक दूसरे का सहारा बनकर कर बढ रहे आगे

Thu, 09 Jun 2022 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Pilgrims are moving ahead by becoming each other's support
15200 फीट की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब के पैदल मार्ग की दुश्वारियों पर आस्था भारी पड़ रही है। तीर्थयात्री एक दूसरे का सहारा बनकर आगे बढ़ रहे हैं। अभी तक 52,504 यात्री हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा इस बार 22 मई से शुरू हुई थी। पुलना से 16 किलोमीटर की पैदल यात्रा करने के बाद हेमकुंड साहिब पहुंचा जा सकता है। अधिकांश तीर्थयात्री घोड़े-खच्चर के बजाय पैदल आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

पंजाब के बलजीत सिंह और कल्पना ने बताया कि घांघरिया से आगे बेहद कठिन पैदल चढ़ाई है, लेकिन हेमकुंड साहिब पहुंचते ही थकान दूर हो गई। जालंधर निवासी मंजीत का कहना है कि वे दस सालों से हेमकुंड साहिब आ रहे हैं। वर्ष 2013 की आपदा के दौरान भी वे हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब के प्रमुख पड़ाव घांघरिया में खासी चहल-पहल है। तीर्थयात्री यहां रात्रि विश्राम कर सुबह हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू करते हैं। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह का कहना है कि तीर्थयात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed