फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pilgrimage to Badrinath Dham will not be affected by the works of Master Plan

मास्टर प्लान के कार्यों से प्रभावित नहीं होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा

Fri, 25 Mar 2022 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Pilgrimage to Badrinath Dham will not be affected by the works of Master Plan
बदरीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण करने के लिए जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी बदरीनाथ धाम पहुंचीं। उन्होंने यहां निर्माणाधीन सड़क व अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लिया। एसडीएम ने कहा कि धाम में मास्टर प्लान के कार्यों से तीर्थयात्रा को प्रभावित होने नहीं दिया जाएगा। धाम में यात्रा के साथ ही मास्टर प्लान के कार्य भी संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन

मास्टर प्लान के तहत धाम में 22 सरकारी व इतने ही निजी भवनों का ध्वस्तीकरण कर दिया गया है। बर्फ पिघलने के बाद यहां मास्टर प्लान का कार्य भी शुरू हो गया है। प्लान के तहत बदरीनाथ में माणा रोड पर नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है। बीआरओ व सड़क निर्माणदायी संस्था को यात्रा से पूर्व बदरीनाथ हाईवे को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को एसडीएम ने बदरीनाथ हाईवे पर ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि इस बार हाईवे पर ऑलवेदर रोड परियोजना का कार्य भी चल रहा है, जिससे प्रशासन की पहली प्राथमिकता सड़क मार्ग को दुरुस्त करना है। अभी कई जगह पर सड़क ठीक नहीं हो पाई है, हनुमान चट्टी, रडांग बैंड, कंचन गंगा, गोविंदघाट और खचरा नाला के पास सड़क कटिंग का कार्य इन दिनों गतिमान है। यात्रा से पहले हाईवे को चाक-चौबंद कर दिया जाएगा। बीआरओ के अधिकारियों को जहां-जहां जाम की स्थिति पैदा होगी, वहां हाईवे को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। जल संस्थान, ऊर्जा निगम और नगर पंचायत को धाम और यात्रा पड़ावों में बिजली, पानी व साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कई जगहों पर हो सकती है परेशान
गोपेश्वर। दो वर्षों तक कोरोना संक्रमण के चलते तीर्थयात्रा प्रभावित रही, लेकिन इस बार बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में तीर्थयात्रियों के भारी तादात में पहुंचने की उम्मीद है। प्रशासन को बदरीनाथ हाईवे को सुव्यवस्थित रखने के साथ ही बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के बीच यात्रा के सुचारु संचालन की चुनौती होगी। बदरीनाथ हाईवे पर मारवाड़ी से लेकर विष्णुप्रयाग तक, गोविंदघाट, खचड़ा नाला, रडांग बैंड व अन्य स्थानों पर ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य चल रहा है, जिससे यहां हाईवे संकरा हो गया है। यात्रा से पूर्व हाईवे को व्यवस्थित नहीं किया गया तो तीर्थयात्रियों को जगह-जगह वाहनों के जाम का सामना करना पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed